किसान मजदूर एवं प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं को लेकर एक मासिक बैठक का आयोजन |
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

भाकियू चढूनी के द्वारा ग्राम खेरली भाव में इसराईल प्रधान के कार्यालय पर अबरार अहमद की अध्यक्षता में किया गया। जिलाध्यक्ष इरफान प्रधान ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को अवगत कराया कि के जिले में तीन विकास प्राधिकरण कार्यरत हैं तीनों प्राधिकरण में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।किसान धरना दे रहे हैं पंचायत कर रहे हैं ज्ञापन देते हैं लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। किसान मजदूर से संबंधित मुद्दों को लेकर जल्द ही एक पंचायत गौतम बुध नगर में तीनों प्राधिकरण के खिलाफ की जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरनाम चढूनी जी होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा कुरुक्षेत्र के पीपली में स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 मार्च 2026 को एक दिवसीय विशाल *किसान मजदूर जन क्रांति रैली* की जाएगी। जिसमें हरियाणा में 5 हजार करोड़ से अधिक के धान घोटाले पर सीबीआई जांच, एमएसपी गारंटी कानून, किसान मजदूर के लिए शिक्षा एवं इलाज फ्री, नया बीज और बिजली कानून रद्द होना, किसान मजदूर का संपूर्ण कर्ज माफ करना आदि प्रमुख मुद्दों को लेकर की जाएगी। इस मौके पर छोटे नंबरदार इरफान प्रधान भूपेन्द्र शर्मा डॉ.उमर मोहम्मद नौशाद मिस्त्री नितिन नागर अकरम डॉ.इरफान हाजी अलीशेर डॉ. फरासत तेजवीर निजामुद्दीन शाहरुख आदि उपस्थित रहे।




