उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

संघ शताब्दी के अवसर पर बनीकोंडर खंड के मंडल महुलारा में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

आलोक चिल्ड्रन एकेडमी मोहम्मदपुर उपाध्याय में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख श्री अखिलेश जी ने नागरिक कर्तव्यों,संस्कृति एवं परिवार संस्कार के विषयों पर संबोधन दिया।

स्थानीय बाजपुर कुटी के श्री महंत रामस्वरूप दास जी महाराज ने धर्मांतरण जैसे खतरों से आगाह करते हुए हिंदुओं को संगठित होकर प्रतिकार करने का आवाह्न किया।

मां कामाख्या धाम के पुजारी,प्रख्यात कथावाचक श्री इंद्रेश कौशिक जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को धर्म रक्षा में शस्त्र धारण करना होगा।

संस्कृति और सभ्यता नष्ट हों जाने पर राष्ट्र भी नहीं बचेगा अतः सभी हिंदू जातिभेद भुलाकर एक साथ चलना सीखें।

अखिल भारतीय सनातन हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेखा निषाद ने बच्चों में संस्कार डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देने वाले बच्चे विधर्मी साजिश का शिकार हो रहे हैं

अपने बच्चों की गतिविधियों पर दृष्टि रखने के साथ ही उन्हें अच्छा साहित्य उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।

सम्मेलन का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनोज तिवारी ने तथा आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद शुक्ल ने किया।

बौद्धिक से पूर्व मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि रामकृष्ण शुक्ल का काव्यपाठ आकर्षण का विषय बना।

कार्यक्रम में संघ के विभाग संघ चालक गंगा बख्श सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना, इंद्र प्रताप सिंह,बाबा परमेंद्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी व दुर्गा प्रसाद पांडेय, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह मुन्नू व दीपक गुप्ता,प्रधान दिनेश चंद्र यादव,राहुल सिंह,उमेश तिवारी,अवधेश सिंह,दिवाकर विक्रम सिंह व �

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!