भीषण आग से प्रभावित मेहता परिवार से मिले पंजाबी संगठन के पदाधिकारी, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

दिल्ली रोड स्थित गोपाल मेहता के फार्महाउस में हाल ही में लगी भीषण आग से हुए भारी नुकसान के बाद पंजाबी संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार देर रात करीब 11 बजे मेहता परिवार से मिलने पहुंचे।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा पंजाबी संगठन मेहता परिवार के साथ है और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
संगठन के सदस्यों ने घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने वाले जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नरेंद्र सिक्का, हरीश भसीन, सुमित कटयाल, मोनू, विजय मदान, योगेश आनंद, विकास भाटिया सहित पंजाबी संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




