ग्रेटर नोएडा

दादरी कोतवाली पहुंचे किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा को दी बधाई |

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दादरी कोतवाली जाकर दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा से मुलाकात कर उनको दादरी कोतवाली प्रभारी बनाया जाने पर उनको बधाई थी। किसान मजदूर संघर्षमोर्चा संगठन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने जाम से मुक्ति को लेकर उनको अवगत कराया और उनका धन्यवाद भी किया क्योंकि रेलवे ओवरब्रिज ग्रेटर नोएडा की तरफ से दादरी कस्बे के अंदर बड़े वाहन प्रवेश करते थे जैसे ही उन्होंने पदभार संभाल तुरंत रेलवे ओवरब्रिज पर बैरिकेड लगाकर बड़े वाहनों की नो एंट्री कर दी इसके लिए संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया और जीटी रोड रेलवे रोड दादरी कोतवाली के आसपास लोगों को जाम से राहत मिल रही है। और आगे भी आशा करते हैं की दादरी कोतवाली प्रभारी दादरी में लगने वाले जाम से लोगों को ऐसी ही राहत मिलती रहे। इसके अलावा किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया गया। संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि अगर कोई पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर कोतवाली के अंदर आता है तो पीड़ित व्यक्ति की शिकायत सुनकर उसकी शिकायत का समय पर निस्तारण होना चाहिए जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति को इधर-उधर भटकना ना पड़े। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया कि लोगों को जाम से जल्द से जल्द मुक्ति मिलेगी और किसी निर्दोष व्यक्ति पर पुलिस द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा दोषी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। समय-समय पर मीटिंग कर क्षेत्र के लोगों से संवाद किया जाएगा। दादरी कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की आपके आसपास कोई अपराधिक घटना हो रही है इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे जिसके चलते अपराध व अपराधी पर अंकुश लग सके। इस मौके पर सरोज भाटी गुर्जर राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना,की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता गुर्जर राकेश बेसोया पुष्पा भाटी धर्मवती भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!