अल्फा-1 RWA चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा पैनल की शानदार जीत
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव, विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 में आर॰डब्ल्यू॰ए॰ चुनाव शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा पैनल ने जीत दर्ज कर सेक्टर की जिम्मेदारी संभालने का जनादेश हासिल किया।
रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर नरेश चंद्र शर्मा को 124 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध नागर को 100 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेश चंद्र शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
वहीं, महासचिव पद पर प्रेम सिंह भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 46 मतों से, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंघल ने 40 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नरेश चंद्र शर्मा पैनल की जीत के बाद सेक्टरवासियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राजेंद्र नागर, यशपाल भाटी, जितेंद्र चौहान, हरेन्द्र भाटी, आलोक सिंह, सुभाष सेठ, राकेश नागर, गुड्डू नेताजी, गजेंद्र दत्त शर्मा, विजय शर्मा, मनीष डावर, राजेंद्र सिंह, दीपक भाटी, जय चंद, धीरज सिंह, अनिल भाटी, कपिल शर्मा, अक्षय मिश्रा, एल.पी. गुप्ता, विनोद सैनी, महर चंद, रणबीर चौधरी एवं योगेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों एवं अन्य लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आर॰डब्ल्यू॰ए॰ के माध्यम से सेक्टर के विकास और निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की बात कही।




