उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई श्री महाराजा अग्रसेन जयंती, भजन संध्या और माता की चौकी में श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान भव्य भजन संध्या एवं माता की चौकी का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए माता रानी का गुणगान किया और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच उपस्थित श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के इस आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और समाज को एकजुट रखने के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

पुष्पेंद्र गोयल रहे कार्यक्रम के प्रायोजक

इस भव्य आयोजन के प्रायोजक पुष्पेंद्र गोयल रहे। उनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल सहित आलोक गोयल, राजेश गुप्ता, मनोज गर्ग, ऋषि गोयल, अंकुर गर्ग, मुकुल गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोयल, ऋषि अग्रवाल, महिपाल गर्ग, रवि गर्ग, विजय अग्रवाल, सुनील गोयल, मोनू जेवर, धर्मेंद्र गोयल, मनोज गोयल, राम अवतार गुप्ता, भुवनेश गर्ग, बजरंग गोयल, अतुल जिंदल, अनिल सिंघल, शिवम सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, आपसी सद्भाव और एकता की भावना को मजबूती मिली। श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई श्री महाराजा अग्रसेन जयंती ने सभी को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाजसेवा के कार्यों में आगे आने की प्रेरणा दी।

मुकुल गोयल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!