उत्तर प्रदेशबुलंदशहर

बुलंदशहर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

बुलंदशहर:जिले के जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव परोरी में रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 21 साल के युवक नीरज की दर्दनाक मौत हो गई. युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही एसडीएम खुर्जा सत्येंद्र सिंह, सीओ शोभित कुमार अत्री भारी पुलिस बल के साथ खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह भी मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार को 7 लाख रुपए की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

 

विधायक मीनाक्षी सिंह ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल संबंधित एसडीओ को निलंबित करने और जूनियर इंजीनियर (JE) को वहां से हटाने के निर्देश दिए. नोएडा से आए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजे और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

पूरी घटना पर सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री का कहना हैं कि आज गांव परोरी थाना जहांगीरपुर में करंट लगने से एक लड़के की मौत हो गई थी. दुर्घटना की वजह से गांव के लोग सड़क पर जमा हो गए थे. बिजली विभाग ने आर्थिक सहायता और तारों को बदलने का आश्वासन दिया था. इसके बाद ग्रामीणों में आपसी सहमति बनी और जाम को खोल दिया गया. मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. आगे की कानूनी कार्रवाई थाना जहांगीरपुर पर की जा रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!