8 मार्च मेहनतकश महिलाओं के संघर्ष और अधिकारों का दिन! सीटू
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

नोएडा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू गौतम बुध नगर जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मेहनतकश महिलाओं के संघर्ष, साहस और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। खेतों, कारखानों, दफ्तरों, निर्माण स्थलों और घरों में अपने श्रम से समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली महिलाओं को हम सलाम करते हैं।
आज भी देश की लाखों कामकाजी महिलाएँ असमान वेतन, असुरक्षित कार्यस्थल, शोषण और भेदभाव का सामना कर रही हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम महिलाओं के समान अधिकार, समान वेतन, सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित कार्यस्थल की लड़ाई को और तेज़ करें।
सीटू हमेशा से मेहनतकश महिलाओं के हक, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी इस संघर्ष को मजबूती से जारी रखेगा।
आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम संकल्प लें कि महिलाओं के अधिकारों, समानता और गरिमा की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।
सभी मेहनतकश बहनों और साथियों को सीटू गौतमबुद्धनगर की और से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की क्रांतिकारी शुभकामनाएँ।




