उत्तर प्रदेशगाजियाबादग्रेटर नोएडा

किसानों की विशाल महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) ने की अपील

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

गाजियाबाद। किसानों के मुद्दों को लेकर प्रस्तावित विशाल महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। संगठन की ओर से सभी साथियों से समय पर एकत्रित होकर महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाल कुआं पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से अथॉरिटी के लिए प्रस्थान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की इस लड़ाई में कई अन्य संगठन भी जुड़े हुए हैं, इसलिए सभी संगठनों का सम्मान करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।

महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए संगठन ने कहा कि किसानों की एकजुटता और उपस्थिति ही उनकी ताकत है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

इस अपील में प्रमुख रूप से शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:

सुनील यादव — जिला अध्यक्ष

दीपक चौधरी — आकाश नगर

विकास चौधरी — राजापुर

दीपक यादव — बामेटा

पुनीत गौड़

इंतजार अब्बासी — जिला अध्यक्ष, डासना

शाहरुख अब्बासी — डासना

माजिद चौधरी — डासना

परविंदर गौतम — बयाना, वेव सिटी

रवि गौतम — बयाना

दिनेश त्यागी — बयाना

विभोर त्यागी — बयाना

चिंकू कुमार — बयाना

कपिल कुमार — हसनपुर, धौलाना

निवेदक: भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार)

सुनील यादव, जिला अध्यक्ष, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!