उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित NH-9 पर भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना रहा।

भंडारे में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। संगठन का उद्देश्य सामाजिक सहयोग, सेवा और सद्भावना की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव परमवीर सिंह, सूबेदार साहब, मोनू, प्रवीण पाल, इंतजार अब्बासी, रिंकू कुमार, सोनू यादव, सोमवीर यादव, नवनीत जोशी और बबलू प्रधान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन की ओर से भंडारे के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया गया। भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!