बुलंदशहर

बुलंदशहर में बुलडोजर एक्शन: जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियां जमींदोज 2500 करोड़ की प्रॉपर्टी कब्जामुक्त |

राहुल कुमार जिला रिपोर्टर // ग्रेटर नोएडा यूपी

बुलंदशहर: जेवर एयरपोर्ट के नजदीक बुलंदशहर के ककोड़-झाझर क्षेत्र में यमुना विकास प्राधिकरण (YEIDA) और बुलंदशहर प्रशासन की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से लगभग 2500 करोड़ रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी कब्जामुक्त हो गई। जेवर एयरपोर्ट के 15 किलोमीटर के दायरे में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मच गया है।

 

अवैध निर्माणों पर YEIDA की सख्ती

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बुलंदशहर जिले के 78 गांवों को नोटिफाई किया है, जहां कृषि भूमि की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद झाझर-ककोड़ क्षेत्र में कॉलोनाइजर्स का धंधा फल-फूल रहा था।

 

लगातार अवैध निर्माण की शिकायतों पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और बुलंदशहर प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान करीब 5 अवैध कॉलोनियों में बने मकान, ऑफिस, बाउंड्री वॉल समेत सभी निर्माणों को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया गया।

 

OSD शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी जानकारी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों और गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में झाझर व ककोड़ क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान मंगलवार को चलाया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!