खेरली नहर पर बस स्टॉप न होने से राहगीर परेशान धूप में इंतजार करने को मजबूर यात्री |
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। खेरली नहर क्षेत्र में बस स्टॉप की सुविधा न होने के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खेरली नहर को परी चौक, दनकौर और जेवर एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों के इंतजार में यात्रियों को सड़क किनारे तेज धूप, बारिश और अन्य मौसमीय परिस्थितियों में खड़ा रहना पड़ता है। बस स्टॉप न होने से महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि खेरली नहर पर जल्द से जल्द एक आधुनिक बस स्टॉप का निर्माण कराया जाए, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सके।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं। ऐसे में खेरली नहर पर बस स्टॉप का निर्माण भी जनहित से जुड़ा एक आवश्यक कार्य है, जिससे हजारों लोगों की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।




