ग्रेटर नोएडा: आईआईएमटी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा एवं रोटरेक्ट क्लब आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नॉलेज पार्क-3 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत अभियान को बढ़ावा देना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। आईआईएमटी कॉलेज के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “एक वृक्ष सौ पुत्र समान” की भावना को अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकुल गोयल, मोहित बंसल, गिरीश गुप्ता, आलोक गोयल, मनु जिंदल, डॉ. कुमार विक्रमादित्य, सुमित माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, शुभम सिंघल, किरण गुप्ता, मयंक गर्ग, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, हर्ष गुप्ता, अरुण कुमार, हर्षित सिन्हा, उमेश कुमार, डॉ. कीर्ति, अजय शर्मा, राघवेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो हरित और स्वच्छ भारत का सपना साकार किया जा सकता है।




