उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

मुख्य सचिव ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, भव्य आयोजन पर जोर

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 के चौथे संस्करण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ट्रेड शो के मास्टर प्लान और लेआउट का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश का एक प्रतिष्ठित एवं महत्वाकांक्षी आयोजन है, जिसे इस वर्ष पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और नवाचार आधारित स्वरूप में आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, पारंपरिक कलाओं, जनजातीय संस्कृति, लोक कला और लोक विरासत का प्रभावी प्रदर्शन किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले आगंतुक प्रदेश की विविधता और विशिष्टता से परिचित हो सकें।

मुख्य सचिव ने “वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ODOC)” पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट, ऐतिहासिक और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल स्थापित कराने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे उत्तर प्रदेश की पाक कला और स्थानीय स्वाद को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

उन्होंने आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल और सभी जिला उद्योग केंद्र (DIC) पोर्टलों पर ट्रेड शो के प्रचार बैनर तत्काल प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही देश के प्रमुख शहरों और हवाई अड्डों पर आयोजन से दो माह पूर्व बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाने, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ सहित प्रमुख नगरों और यूपी मेट्रो नेटवर्क में व्यापक ब्रांडिंग करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा समाचार पत्रों, रेडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से प्रचार अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण, संपर्क मार्गों की मरम्मत, पार्किंग प्रबंधन और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, डेयरी, उद्योग, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में नवाचार आधारित प्रदर्शनों को शामिल करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन की थीम “UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing & Exports” रखी गई है।

ट्रेड शो की प्रमुख उप-थीमों में “Make in UP”, “Export from UP”, “ODOP to Global Markets”, “MSME & Startup Empowerment”, “Sustainable Manufacturing”, “Digital Trade & E-Commerce” तथा “Investment & Logistics Hub” शामिल हैं।

आयोजकों ने इस वर्ष 80 से अधिक देशों के लगभग 550 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 45 हजार से अधिक बी2बी खरीदारों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अनुमान है कि आयोजन के माध्यम से करीब 5,000 करोड़ रुपये की बिजनेस इन्क्वायरी, 20,000 करोड़ रुपये की संभावित व्यावसायिक गतिविधियां तथा 5,000 से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित हो सकते हैं।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!