उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

दादरी में प्लॉट पर कब्जे का आरोप पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार |

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा : दादरी क्षेत्र के निवासी सोनू ने अपने प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसका प्लॉट करीब 15 वर्षों से उसके कब्जे और स्वामित्व में है, लेकिन कुछ लोगों ने कथित रूप से उस पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी।

सोनू के अनुसार जौहर खा मेहर खा नवाबुद्दीन मोमिन s\ कमरुद्दीन मोमिन वे यूसुफ ये सभी माफिया किस्म के लोग हैं और अन्य लोगों ने आपसी मिलीभगत से प्लॉट पर कब्जा किया और कथित रूप से गलत दस्तावेज भी तैयार करा लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में स्थानीय पटवारी नीरज भाटी ने भी आरोपित पक्ष का सहयोग किया, जिसके कारण उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का कहना है कि उसने 8 अक्टूबर 2025 और 18 अप्रैल 2026 को प्रशासन को लिखित शिकायतें दी थीं, लेकिन अब तक न तो उसके दस्तावेजों की जांच की गई और न ही मामले में कोई ठोस कदम उठाया गया। उसने स्थानीय पटवारी पर भरोसा न होने की बात कहते हुए किसी अन्य राजस्व अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।

सोनू ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर कब्जे की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की अपील की है। वहीं, मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

15 साल पुराने प्लॉट पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने दादरी प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार |

स्थानीय पटवारी पर मिलीभगत का आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!