उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

बीटा 1 के पार्कों के लिए आर डब्लू ए कार्यकारणी के निर्देश

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 में वहां के पार्कों का प्रयोग करने वाले निवासियों के लिए उचित व्यवस्था व अनुशासन के उद्देश्य से सभी पार्कों में दिशानिर्देशक सूचक पट लगाए गए हैं।

जैसे, पार्क में कुत्ता लाना मना है, क्रिकेट, फुटबाल खेलना मना है, फूल तोड़ना मना है, बैंच हटाना मना है, पार्क में बैठकर शराब पीना व अश्लील हरक़त न करने तथा कूड़े कचरे को निश्चित स्थान पर डालना व रात्री 11 बजे से प्रातः पांच बजे तक पार्कों में प्रवेश वर्जित किया गया है। उपरोक्त निर्देशों के उलंघन पर पांच सौ रुपए के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। इन सब से निवासियों में अपने सेक्टर के प्रति स्वचेतना व जागरूकता पैदा करना आर डब्लू ए कार्यकारणी का उद्देश्य है।

इस मौके पर RWA संरक्षक देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्म, रेसपाल भाटी, जयपाल चौधरी, अनवर हुसैन,सुरेंद्र सैनी, विनोद सोलंकी, आर के तिवारी, विवेक तालान, ओम विधा,

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!