उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

बिलासपुर में गगन रोनी के कार्यालय का उद्घाटन, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी गगन रोनी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र भाटी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान गगन रोनी का लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा हुई। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

गगन रोनी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए क्षेत्र की जनता के साथ लगातार जुड़े रहने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!