उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी की ग्रेटर नोएडा में युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिननबीन जी के गौतमबुद्धनगर प्रथम आगमन के स्वागत कार्यक्रम

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

भारतीय जनता पार्टी की ग्रेटर नोएडा में युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिननबीन जी के गौतमबुद्धनगर प्रथम आगमन के स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु संगठनात्मक बैठक GL bajaj ग्रेटर नोएडा में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर सार्थक चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी, एमएलसी श्री श्रीचन्द शर्मा जी, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरीश ठाकुर जी सहित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी ने बताया कि कल 25 जनवरी को दिल्ली से मथुरा जाते समय सभी मिलकर डी एन डी टोल प्लाजा पर सुबह 7 बजे भव्य स्वागत करेंगे । एम एल सी श्रीचंद शर्मा विधायक मास्टर तेजपाल नागर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बैठक में एकजुट होकर संगठन की शक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल आयोजन का संकल्प लिया। गौतमबुद्धनगर पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्य श्री नितिन नबीन जी का भव्य स्वागत किया जाएगा । इस मौक़े पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी सतेन्द्र नागर दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित बिलासपुर चेयर मैन पति संजय चेची बिजेन्द्र भाटी वीरेन्द्र भाटी कर्मवीर आर्य अर्पित तिवारी मनोज मावी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!