हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, 10 अगस्त से चलेगा विशेष अभियान
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला कार्यशाला एवं मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, जनसहभागिता और प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 10 अगस्त से पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें और राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सतेंद्र नागर, सरदीप नागर, देवा भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, गीता सागर, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी, धीर राणा, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, लोकेश त्यागी, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह, महेंद्र नागर, सुनील रावत, संजीव शर्मा, गजेंद्र वाल्मीकि, महेश शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




