उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह टाइगर ने की संगठन मंत्री व डिप्टी सीएम से मुलाकात दादरी विधानसभा सीट पर दिखाई दावेदारी |

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

ग्रेटर नोएडा। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत सिंह टाइगर, निवासी ग्राम सफीपुर, ग्रेटर नोएडा ने लखनऊ में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह टाइगर के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी और दादरी प्रमुख बिजेन्द्र भाटी भी मौजूद रहे। टाइगर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

 

इंद्रजीत सिंह टाइगर ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने दादरी विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर विचार-विमर्श किया और संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने की बात कही। टाइगर लगातार दादरी विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं और क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी पहचान है। टाइगर ग्रेटर नोएडा की जानी-मानी हस्ती चौधरी विद्याराम के पुत्र इंद्रजीत सिंह टाइगर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सर्वसमाज से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे वे दादरी विधानसभा सीट के संभावित दावेदारों में माने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!