उत्तर प्रदेशबुलंदशहर

जिला बुलंदशहर | ग्राम जवासा से बड़ी खबर 40 साल से शमशान भूमि और रास्ते की समस्या, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

जिला : बुलंदशहर से कैलाश लोधी की रिपोर्ट

जिला बुलंदशहर के ग्राम जवासा में शमशान भूमि और लगभग ढाई सौ मीटर लंबे रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 40 वर्षों से शमशान घाट तक जाने का उचित रास्ता नहीं है, जिसके कारण अंतिम संस्कार के समय परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण शव यात्रा ले जाना कठिन हो जाता है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर न्यूज़ स्पीड लाइव ने ग्रामवासियों की आवाज उठाई है और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

गांव के लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान रामअवतार, सांसद भोला सिंह और विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी इस मुद्दे पर लापरवाही बरत रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शमशान भूमि तक पक्का रास्ता बनवाया जाए और भूमि का सीमांकन कर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी को परेशानी न हो।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मामले पर कब संज्ञान लेता है और ग्राम जवासा के लोगों को राहत मिलती है या नहीं।

न्यूज़ स्पीड लाइव ग्रामवासियों की आवाज बनकर इस मुद्दे को लगातार उठाता रहेगा।

 

जिला : बुलंदशहर से कैलाश लोधी की रिपोर्ट

न्यूज़ स्पीड लाइव ( जिला रिपोर्टर बुलंदशहर )

Mo. 9528830001

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!