उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

साइट-4 में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क के रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव-2026 के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया गया, जिसमें रामलीला कमेटी के सदस्यों के साथ मौजूद धर्मप्रेमियों ने आहुति दी। पूर्णाहुति के बाद कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन की विधिवत शुरुआत की।

कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष विजय महोत्सव-2026 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी है।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और धर्मप्रेमी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, योगेंद्र भाटी डेवटा, शैलेंद्र भाटिया, रामशरण नागर, डॉ. शीतला प्रसाद और ब्रजेश भाटी सहित कई लोगों ने विजय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, कुलदीप शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिंदुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, सुरेंद्र तायल, राहुल नंबरदार, दीपक भाटी और आलोक नागर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खास रिपोर्ट — राहुल कुमार, पत्रकार (मुख्य संपादक), न्यूज़ स्पीड लाइव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!