ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा वैदपुरा और खोदना कलां में कई भवन सील

#News_Speed_Live #Update #Breaking_News

ग्रेटर नोएडा : प्राधिकरण ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन अवैध भवनों को सील कर दिया। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल दो की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 एवं 615 पर अवैध बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा था। सूचना मिलने पर वर्क सर्कल दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में मैनेजर रोहित गुप्ता व अन्य टीम ने पुलिस की मौजूदगी में इन भवनों को सील कर दिया। इसी तरह ग्राम खोदना कलां के खसरा संख्या 323, 324 एवं 194 की जमीन पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की पुलिस बल की उपस्थिति में यहां भी सीलिंग की करवाई की गई। दोनों जगह पर निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या फिर फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!