शहीदों को नमन: युवा शिवसेना एवं विद्यार्थी सेना ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर युवा शिवसेना एवं विद्यार्थी सेना द्वारा आज एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कुछ समय के लिए मौन व्रत रखकर उनकी महान कुर्बानी को याद किया।
इस दौरान देशभक्ति के नारों “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” से वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिब्बू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश कुमार, मयंक सैनी, राहुल कुमार, कैलाश सिंह, अंकित कुमार, सनोज कुमार, कार्तिक कश्यप एवं रोहित कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ किया गया।




