मुरादाबाद: कमेटी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, शिवसेना ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र बालाजी के नेतृत्व में शुक्रवार को पीतल नगरी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कथित धोखाधड़ी के मामले को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कमेटी (चिट फंड) के नाम पर क्षेत्र के कई लोगों से धनराशि जमा कराई गई, लेकिन अब पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर संबंधित व्यक्ति रामकिशोर और उसके परिवार की ओर से टालमटोल की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र बालाजी ने कहा कि गरीब और मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिवसेना पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इस दौरान प्रदर्शन में वीरेंद्र अरोड़ा, विशाल सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, आकाश सिंह, शिबू पांडे, महेंद्र सिंह, करणपाल, सुनील कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र पासी, जीतू प्रजापति, पंकज पाल, रवि चौधरी, बादाम सिंह, नितेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नोट: प्रदर्शनकारियों ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष या पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जा सकता है।




