इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने साइट-5, कासना स्थित पुलिस चौकी प्रभारी श्री राजा हर्षवर्धन जी से शिष्टाचार एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भेंटवार्ता के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रमुख प्रवेश मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, रात्रिकालीन पुलिस गश्त को और प्रभावी बनाने, उद्योगों एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा दीपावली से पूर्व उद्यमियों एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त सुरक्षा बैठक आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
आईबीए प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस चौकी प्रभारी श्री राजा हर्षवर्धन जी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा उद्यमियों को सुरक्षित एवं सकारात्मक औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे सराहनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव विकास राय, वरिष्ठ उद्यमी प्रमोद झा एवं उपाध्यक्ष अनूप सिंह उपस्थित रहे।
सादर, बिरेंद्र प्रताप रावल
सेक्टर सचिव, साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर




