उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय, चाई फोर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्ञान सिंह भगवान ने की तथा संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने किया।

 

बैठक में किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आलोक नागर एवं प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि संगठन द्वारा आने वाले दिनों में गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन कर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि किसानों से जुड़े 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 4 प्रतिशत आबादी भूखंड, बैक लीज सहित अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। इसके साथ ही युवाओं के रोजगार तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर जिले की तीनों तहसीलों एवं चारों प्राधिकरणों के स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई और आगामी दिनों में गांव-गांव तथा क्षेत्रवार संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर डॉक्टर विकास प्रधान, आलोक नागर , बृजेश भाटी, रविंद्र प्रधान, लोकेश भाटी नरेंद्र भाटी,ओमवीर बीडीसी, नासिर प्रधान राजकुमार रूपवास, संदीप चंदीला शुभम चेची, मनीष नागर,नीटू गुर्जर अरुण प्रधान सरोज भाटी, विनोद मलिक, हिमांशु तवर, प्रेम सिंह नगर, सरजीत प्रधान विनोद शर्मा गौरव भाटी, शिवम भाटी ठाकुर सीपी सोलंकी लीलू गुरुजी मनोज, भगत जी, श्रीकांत नागर, राजकुमार जेवर, कल्लू पारसोल, जाहिद खान, अजय पाल यादव, राशिद जेवर, काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!