उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

14 सितंबर की किसान महापंचायत को लेकर किसानों की बैठक, गांव-गांव जनसंपर्क का लिया संकल्प

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

गौतम बुद्ध नगर। जिले में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 14 सितंबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में 10 सितंबर को दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजाराम प्रधान ने की, जबकि संचालन राजीव मलिक और अनित कसाना ने किया।

बैठक में गौतम बुद्ध नगर के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और 14 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, जिनको लेकर किसान लगातार अपनी आवाज उठाते रहे हैं।

किसान नेता पवन खटाना ने बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों को उठाते हुए कहा कि किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, आबादी के मामलों का निस्तारण और 10 प्रतिशत आवासीय प्लॉट जैसी मांगों पर अभी तक अपेक्षित समाधान नहीं मिला है। इसके साथ ही किसानों की ओर से 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

किसानों का कहना है कि इन मांगों को लेकर अब 14 सितंबर को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ यमुना प्राधिकरण पहुंचकर धरना-प्रदर्शन और महापंचायत करेंगे। बैठक में मौजूद किसानों ने महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में गौतम बुद्ध नगर के मोहम्मदपुर गुर्जर, चक जलालाबाद, नवादा, पारसौल, जुनेदपुर, गुनपुरा, अट्टा गुजरान, बल्लू खेड़ा, कनारसी, चपरगढ़, रन्हेरा, झुप्पा, दनकौर, डाक सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने भाग लिया।

इस दौरान किसानों ने सर्वसम्मति से “14 सितंबर की करो तैयारी, गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत” का नारा दिया। किसानों ने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा किसानों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

 

बैठक में किसानों ने अपनी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामलों में लंबे समय से किसान अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में 14 सितंबर की महापंचायत के माध्यम से संबंधित प्राधिकरण और प्रशासन के सामने अपनी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।

बैठक में अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, राजे प्रधान, याशपाल सिंह, अशोक सिंह, सुनील प्रधान, वीरपाल, दिनेश, धर्मपाल स्वामी, डॉ. वीरपाल, रणवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, सुभाष, सोनू बैसला, श्याम सिंह, अशोक कौशिक, नीरज कुमार सिंह, जितेंद्र गुर्जर, पवन नागर, संदीप खटाना, योगेश शर्मा, विकास भाटी, प्रकाश भाटी, राकेश चौधरी, लालाराम, राजू चौहान, अतुल चौहान, गुलफाम, हसरत प्रधान, नागेंद्र, प्रकाश फौजी, गुलाब चौधरी, अजीत अघाना, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रपाल, विनोद शर्मा, इंद्रीश, प्रिंस और गुल्लू अट्टा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

किसानों ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि 14 सितंबर की महापंचायत को लेकर गांव-गांव तैयारियां की जाएंगी और किसानों को एकजुट किया जाएगा। अब सभी की नजर 14 सितंबर को होने वाली इस महापंचायत पर है, जहां किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!