ग्रेटर नोएडा, 5 सितंबर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का आह्वान किया है। महासभा ने देशवासियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस दिवस को मनाने की अपील की।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 5 सितंबर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का आह्वान किया है। महासभा ने देशवासियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस दिवस को मनाने की अपील की।
महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का योगदान केवल किसी एक समाज तक सीमित नहीं है। उन्होंने तत्कालीन भारत की रक्षा, राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में ऐसे अनेक महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया। 1857 की क्रांति के वीर धन सिंह कोतवाल, किसान आंदोलन के महानायक विजय सिंह पथिक, मां पन्नाधाय और वीरांगना रामप्यारी गुर्जरी के योगदान को भी उन्होंने राष्ट्र के गौरव से जोड़ा।
महासभा का कहना है कि महापुरुष किसी एक जाति या समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। इसलिए सम्राट मिहिर भोज जयंती को केवल गुर्जर समाज तक सीमित न रखकर ‘राष्ट्रीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए।
महासभा ने देशवासियों से अपील की कि वे सम्राट मिहिर भोज के शौर्य, राष्ट्ररक्षा और ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनकी जयंती को व्यापक स्तर पर मनाएं।




