जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में क्लचरल एवं सोशल क्लब द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के अमूल्य योगदान, मार्गदर्शन एवं समर्पण के प्रति विद्यार्थियों की कृतज्ञता और सम्मान को अभिव्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा, डीन डॉ. पंकज सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार, डॉ सुशील मौर्या एवं डॉ नक्षत्रेश कौशिक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, विचार एवं भविष्य को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के अनुभवों और मार्गदर्शन से सीख लेकर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। गीत, कविताओं एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और आभार को खूबसूरती से व्यक्त किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह के वातावरण को उत्साह, उमंग और भावनाओं से भर दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का फूलों एवं स्मृति-चिह्नों के साथ अभिनंदन एवं सम्मान किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए किए गए विशेष प्रयासों और स्नेहपूर्ण सम्मान ने उन्हें गौरवान्वित एवं विशेष महसूस कराया। समारोह के दौरान कई ऐसे भावुक एवं यादगार क्षण देखने को मिले, जो शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की आत्मीयता को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लचरल एवं सोशल क्लब के फैकल्टी कोर्डिनेटरस डॉ. चक्षु गुप्ता, तनु गुप्ता एवं ज्योति चौहान तथा विद्यार्थी समन्वयक ध्रुव केशरवानी एवं कमलप्रीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह का समापन शिक्षकों के प्रति आभार, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना के साथ हुआ। शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ सभी के लिए एक स्मरणीय एवं भावनात्मक अ





