उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

प्रज्ञान स्कूल में इंटरैक्ट क्लब की नई टीम का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम सम्पन्न

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से संचालित इंटरैक्ट क्लब, प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

समारोह के दौरान क्लब की नई प्रेसिडेंट भव्या कुशवाहा, सेक्रेटरी हर्षिता कौल और ट्रेजरार आध्या गर्ग सहित अन्य इंटरैक्टर्स को पिन लगाकर उनके पदों का कार्यभार सौंपा गया। क्लब ट्रेनर सौरभ बंसल ने पिछले वर्ष की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को बधाई दी और नई टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका शर्मा ने उपस्थित रोटेरियन्स का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा क्लब कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना मैडम द्वारा तैयार की गई।

 

इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रो. शैलेश चंद्र वार्ष्णेय, आई.पी.पी. रो. ऋषि के. अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष रो. एम.पी. सिंह, रो. के.के. शर्मा, रो. अतुल जैन, रो. राहुल शर्मा, रो. संजय गर्ग, रो. अंकुर गर्ग और रो. रणजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर नई टीम के सदस्यों ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

मीडिया प्रभारी — विनोद कसाना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!