ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। श्रावण मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर श्री बालाजी मानव सेवा समिति के सेविका महिला मंडल की ओर से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित साराभाई ऑडिटोरियम, आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के संस्थापक एवं प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था भारतीय पर्व, संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवनशैली में तीज उत्सव का विशेष महत्व है और संस्था ‘समर्पण, सेवा और संस्कार’ को अपना मूल आधार मानती है।

कार्यक्रम में तीज सुंदरी डॉ. रत्ना गुप्ता ने भगवान शिव और माता पार्वती की कथा के माध्यम से सनातन जीवन दर्शन एवं तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार, पर्यावरण और हरियाली के प्रति जागरूकता का भी संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तीज उत्सव के माध्यम से परिवार में प्रेम, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत किया जाता है। साथ ही हरियाली तीज प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का भी माध्यम है।

 

आयोजकों ने कहा कि श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित यह तीज महोत्सव सनातन संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

कार्यक्रम में बीना अरोड़ा, सीमा सिंह, अंजू शर्मा, राखी मित्तल, प्रतिमा सिंह, पिंकी त्रिपाठी, विद्या ओम, रीना गुप्ता, किरण मिश्रा, चंचल भारती, पूनम सिंह, अर्चिता, प्रियंका शर्मा, रत्ना गुप्ता, रजनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, उमा शर्मा, नवनीता महेश, प्रतिभा रॉय, शिवांगी दुबे, नीरजा, लालिमा, सौनी, मनीषा बवेजा, मंजू मित्तल, प्रियंका सिंह, रश्मि जुनेजा, नीलम मिश्रा, निशा मिश्रा, शिवानी मिश्रा, रिंकू मिश्रा, संगीता चौधरी, सुशीला, कुसुम, पूजा, पिंकी, संगीता, दिव्या सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!