रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 14 अगस्त। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

क्लब की प्रथम महिला तरूणा गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तीज महोत्सव को खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गेम्स, डांस और झूला झूलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन स्वाति गुप्ता ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता शर्मा और हिमानी वार्ष्णेय मौजूद रहीं।

सुधा शर्मा ने बताया कि महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-संवरकर और मेहंदी लगाकर कार्यक्रम में पहुंचीं। बच्चों ने भी कार्यक्रम में खूब आनंद लिया। इस दौरान सभी ने स्वादिष्ट चाट और भोजन का लुत्फ उठाया।


कार्यक्रम का संचालन युक्ति बंसल और अवनी गर्ग ने किया। तीज महोत्सव में ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य, मेघा गोयल सहित अन्य रोटेरियन स्पाउसेज ने सहभागिता की।
मीडिया प्रभारी — विनोद कसाना




