उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मनाया गया पैथोलॉजी विभाग का स्थापना दिवस

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैथोलॉजी विभाग द्वारा अपना स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर Decoding Hematolymphoid Pathology विषय पर विशेष व्याख्यान एवं लाइव स्लाइड सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रिगेडियर डॉ. तथागत चटर्जी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक *ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में संस्थान में शुरू की जा रही सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए विभिन्न संकाय सदस्यों के पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में प्रिसीजन मेडिसिन* के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि रोगी के लिए सटीक एवं व्यक्तिगत उपचार सुनिश्चित करने में पैथोलॉजी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में संस्थान की डीन *डॉ. रंभा पाठक*, पूर्व सीएमएस *डॉ. सौरभ श्रीवास्तव*, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रज मोहन सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान “Decoding Hematolymphoid Pathology” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ लाइव स्लाइड सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को हेमेटोलिम्फॉइड विकारों के निदान में आधुनिक पैथोलॉजिकल तकनीकों एवं स्लाइड व्याख्या की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इससे पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं नैदानिक कौशल को और बेहतर बनाने का अवसर मिला।

 

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष *डॉ. शिवानी कल्हन ने विभाग की उपलब्धियों एवं कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि रोगों के सही एवं समयबद्ध निदान में पैथोलॉजी की केंद्रीय भूमिका है और बेहतर रोगी देखभाल के लिए पैथोलॉजी विभाग का सुदृढ़ होना आवश्यक है। उन्होंने विभाग द्वारा मरीजों की सेवा एवं शैक्षणिक गतिविधियों में किए जा रहे कार्यों को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में केक काटकर पैथोलॉजी विभाग का स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजन ने चिकित्सकों, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के बीच अकादमिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक पैथोलॉजी एवं प्रिसीजन मेडिसिन की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!