उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

ककोड़ में शिवभक्त कांवड़ियों का हुआ भव्य सम्मान, मेडल और ट्रॉफी देकर बढ़ाया उत्साह

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

बुलंदशहर। कस्बा ककोड़ के महाराणा प्रताप चौक पर हिंदू स्वाभिमान परिषद की ओर से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों का मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में हिंदू स्वाभिमान परिषद के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पुंडीर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ललित चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पहलवान, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सिकंदराबाद सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदू स्वाभिमान परिषद की टीम ने कांवड़ यात्रा से लौट रहे शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उन्हें मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। सम्मान पाकर शिवभक्तों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर थाना ककोड़ से SI अंकित कुमार, सचिन तोमर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी शिवभक्तों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पुंडीर ने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते हुए SI अंकित कुमार, थाना ककोड़ के पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

धर्मेंद्र पुंडीर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन ने शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सराहनीय व्यवस्थाएं कीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए।

कार्यक्रम का समापन हर हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा और सम्मान का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!