उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

जेपी स्पोर्ट्स सिटी में 15 साल से कार्यरत कर्मचारीयो को नई कम्पनी अडानी ग्रुप ने नौकरी से निकाला

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से मुलाक़ात की इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की जेपी स्पोर्ट सिटी में करीब 15 साल से कार्य कर रहे हैं करीब 80 किसानों के बच्चों को नई कंपनी अडानी ग्रुप ने नौकरी से निकाल दिया है जिससे क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त हो गया है बच्चों को नौकरी पर वापस लेने के लिए संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्राधिकरण के सीईओ से मुलाक़ात की और कहा की एक तरफ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कहना है की क्षेत्र में लगनेवाली कंपनियों में किसानों के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर रोज़गार दिया जाए लेकिन नई आई कंपनी अडानी ग्रुप ने किसानों के बच्चों के पेट पर लात मारने का कार्य किया है जिस को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा की क्षेत्र के किसी भी किसान के बच्चे को नौकरी से नहीं निकालने दिया जाएगा कंपनी मैनेजमेंट को बुलाकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा इस मौके पर हरवीर सिह , विनोद भाटी , तिलोक शाह जी , आदेश नागर , गौरव नागर , नरेंद्र नागर ,सहित आदि लोग मौजूद रहे !

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!