मुरादाबाद

मुरादाबाद: शिवसेना की जिला पदाधिकारियों की बैठक, नशा मुक्ति अभियान को लेकर बनाई रणनीति

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद के स्टेशन रोड स्थित शिवसेना जिला कार्यालय में रविवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण, शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाने तथा “जय भवानी, जय शिवाजी” के जयघोष के साथ हुई।

बैठक की अध्यक्षता शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रमुख ने नशा मुक्ति अभियान में सहयोग के लिए समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों के आसपास अवैध रूप से बिकने वाले नशे के खिलाफ अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान की जिम्मेदारी युवा शिवसेना और विद्यार्थी सेना को सौंपी गई।

बैठक के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय से टाउन हॉल तक नशा विरोधी जागरूकता रैली निकालकर अभियान का शुभारंभ किया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, बादाम सिंह, कैलाश, विक्की कश्यप, महेश, श्रीमती मधुबाला, दीपक शर्मा, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, भोला भाई, पवन रोहिल्ला, नितेश, सोनू सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!