उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

डेल्टा-2 में प्राधिकरण की घोर लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा – आलोक नागर

ग्रेटर नोएडा से पुष्पेंद्र कुमार की रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 के आई ब्लॉक में चल रहे ड्रेन लाइन निर्माण कार्य को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के उपाध्यक्ष एवं आरडब्ल्यूए डेल्टा-2 के महासचिव आलोक नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग, संबंधित ठेकेदार एवं टेक्निकल सुपरवाइजर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

llp

 

आलोक नागर ने बताया सेक्टर डेल्टा-2 के आई ब्लॉक में ड्रेन लाइन निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, संबंधित ठेकेदार एवं टेक्निकल सुपरवाइजर की घोर लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी लगभग 300 मीटर का कार्य पूरा नहीं हो सका है।

 

निर्माण स्थल पर कई मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं तथा केवल खानापूर्ति के लिए कमजोर बैरिकेडिंग की गई है। जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है खुदाई के दौरान कई बार एनपीसीएल की मुख्य बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे सेक्टरवासियों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ी।

 

आलोक नागर ने कहा कि सेक्टर के अंदर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास उग चुकी हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव रिहायशी क्षेत्रों में निकल रहे हैं और सेक्टरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि कला धाम सोसाइटी की दर्दनाक घटना के बाद भी यदि अधिकारी नहीं जागे तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि डेल्टा-2 में कोई हादसा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, संबंधित ठेकेदार एवं टेक्निकल सुपरवाइजर की होगी।

 

उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई, खुले मैनहोलों पर मजबूत ढक्कन लगाने, सुरक्षित बैरिकेडिंग कराने, झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने तथा ड्रेन लाइन निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा कराने की मांग की है। अन्यथा सेक्टरवासी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!