बदायूँ उघेती : राजनीति में उभरता युवा चेहरा बने अविनाश भारद्वाज पुष्पा पांडेय से की शिष्टाचार भेंट |
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

उघेती बदायूँ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविनाश भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर अविनाश भारद्वाज ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, श्रीमती पुष्पा पांडेय ने उन्हें जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अविनाश भारद्वाज अपनी सक्रिय कार्यशैली, जनसंपर्क और सामाजिक भागीदारी के कारण क्षेत्र में लगातार अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता उन्हें राजनीति के उभरते चेहरों में शामिल कर रही है।
उल्लेखनीय है कि अविनाश भारद्वाज के बाबा पंडित श्री गंगाराम शास्त्री भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उन्होंने संगठन के संघर्ष के दौर में भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अविनाश भारद्वाज संगठन और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।




