ग्रेटर नोएडा: लगातार बारिश से दनकौर स्टेशन, श्याम नगर मंडी और खेरली नहर क्षेत्र में जलभराव लोगों की बढ़ी परेशानी
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। दनकौर रेलवे स्टेशन, श्याम नगर मंडी और खेरली नहर के आसपास की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

जलभराव के चलते राहगीरों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक पानी सड़कों पर जमा रहता है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो लगातार बारिश के बीच स्थिति और गंभीर हो सकती है।





