उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

निर्जला एकादशी पर श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने किया ठंडाई वितरण, दिया सेवा और संस्कार का संदेश

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा : दादरी 25 जून। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा गुरुवार को एच-ब्लॉक, गामा-2 स्थित एवरग्रीन स्वीट्स के समीप श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को 200 लीटर दूध, मेवा, बादाम, केसर एवं गुलाब युक्त शीतल ठंडाई का वितरण कर सेवा कार्य किया गया।

 

कार्यक्रम में समिति के संस्थापक एवं प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था भारतीय पर्व, संस्कृति और संस्कारों की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है और इसे वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में माना जाता है। इस दिन सेवा, दान और व्रत का विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

सतेन्द्र राघव ने कहा कि जो श्रद्धालु वर्ष भर सभी एकादशियों का व्रत नहीं कर पाते, वे निर्जला एकादशी के दिन व्रत एवं सेवा कार्य कर वर्षभर के पुण्य का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था “समर्पण, सेवा और संस्कार” को अपना मूल आधार मानते हुए समाज में सेवा भावना जागृत करने का कार्य कर रही है।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि निर्जला एकादशी का व्रत एवं सेवा कार्य मन को शांति प्रदान करता है और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को समाज में मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमोद चौहान, जयप्रकाश सिंह, आशीष बंसल, प्रवीण अरोड़ा, मोहन कुमार, पवन कुमार मित्तल, आशुतोष जैना, मुकेश सोनी, एडवोकेट मुकेश शर्मा, संस्कार पाठशाला संयोजिका बीना अरोड़ा, नवनीता महेश, महिमा पांडे, पिंकी त्रिपाठी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!