उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं में आंधी-तूफान का कहर: ट्रांसफार्मर गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

बदायूं : जिले के दातागंज क्षेत्र में आए तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे दो मासूम बच्चों की ट्रांसफार्मर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय और 3 वर्षीय बच्चे खेत में बनी झोपड़ी में बैठे थे। इसी दौरान तेज आंधी और तूफान के चलते बिजली का पोल और उस पर लगा ट्रांसफार्मर झोपड़ी के ऊपर आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मासूम उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और क्षेत्र में जर्जर बिजली ढांचे की जांच कराने की मांग की है।

 

बदायूं के जमालपुर गांव में आंधी-तूफान ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं। मक्का की रखवाली कर रहे बच्चों पर पोल सहित ट्रांसफार्मर गिर गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!