महेपा जागीर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्ममय वातावरण का आनंद
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। ग्राम महेपा जागीर स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा का शुभारंभ कथावाचक श्री बलदेव कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से हुआ। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा एवं भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतुल राणा (जिला पंचायत प्रत्याशी एवं बसपा नेता), सुरेश चंद्र शर्मा (सांसद प्रतिनिधि, भाजपा) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कथा श्रवण कर आयोजन की सराहना की तथा ग्रामवासियों को इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में बुलंदशहर के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश लोधी भी उपस्थित रहे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भागवत कथा का रसपान किया और धर्ममय वातावरण का आनंद लिया।
ग्रामवासियों ने बताया कि कथा आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना है। कथा के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।




