उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने पौधारोपण अभियान का किया नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता का किया आह्वान

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री अवनीश कुमार सिंह ने लखनऊ में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता की। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों द्वारा संचालित उस व्यापक अभियान का हिस्सा था, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

पौधारोपण अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प को पुनः दोहराया गया। प्रतिभागियों ने इस बात पर बल दिया कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने की दीर्घकालिक जिम्मेदारी है।

 

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विधान परिषद सदस्य (लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने कहा, “पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरियाली और जैव विविधता हमारे जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाते हैं। आज बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में हम सभी को इस दिशा में सही प्रयास करने होंगे. विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह संदेश देता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए, जल का संरक्षण करे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करे और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित धरती दे सकते हैं।”

 

उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से जुड़ा दायित्व है।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार यादव, प्रदेश सचिव श्री आनंद सिंह, जिला प्रभारी लखनऊ श्री मोहम्मद आसिफ, जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री हरिनाम सिंह, जिला संरक्षक श्री बी.एल. यादव, यूटा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ हरक के अध्यक्ष श्री कुलदीप पटेल, जूनियर शिक्षक संघ सिरौली गौसपुर के महामंत्री श्री अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!