खेरली हाफिजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से राहगीर परेशान हादसों का बढ़ा खतरा
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा और सिकंदराबाद को जोड़ने वाला खेरली हाफिजपुर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए खेरली हाफिजपुर मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।




