उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

श्री राजपूत करणी सेना में संगठन विस्तार, आर्यन प्रताप सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

ग्रेटर नोएडा। श्री राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कारोबारी आर्यन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। आर्यन प्रताप सिंह मूल रूप से एटा जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में निवास करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कहा कि आर्यन प्रताप सिंह एक सफल कारोबारी होने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनके संगठन से जुड़ने से करणी सेना को नई मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार और प्रभाव बढ़ेगा।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन प्रताप सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज हित में प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सर्व समाज को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए आर्यन प्रताप सिंह को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!