मुरादाबाद में शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया अभिनंदन
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह एवं एसडीएम सदर अभय सिंह से मुलाकात कर उनका फूलों का गुलदस्ता और शिव पुराण भेंट कर अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा समाज सेवा और जनकल्याण के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, अरुण ठाकुर, राहुल सिंह, आकाश सिंह, नीतीश जी, मयंक सैनी और पंकज पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




