बदायूं में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

बदायूं, 28 मई। जनपद में बकरीद का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिलेभर की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी। पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईदगाह छोटे सरकार कबूलपुरा दरगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और अन्य इंतजामों का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।




