उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

गोपाल शर्मा को न्याय दिलाने पहुंचे डॉ. विकास प्रधान, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में चर्चित गोपाल शर्मा हत्याकांड को लेकर बुधवार को माहौल उस समय गरमा गया, जब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विकास प्रधान की पुलिस प्रशासन से तीखी बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद प्रशासन द्वारा किए गए बुलडोजर एक्शन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच डॉ. विकास प्रधान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और डॉ. विकास प्रधान के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!