मुरादाबाद

छत्रपति शिवाजी समिति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान यूपीएससी-पीसीएस चयनित छात्र बने आकर्षण

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी, यूपीपीसीएस, सीए तथा विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, परिश्रम और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

समारोह में मुख्य रूप से यूपीएससी और पीसीएस में चयनित छात्रों को विशेष सम्मान दिया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। समिति के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर माननीय वीरेंद्र अरोड़ा जी, शिवसेना यूवीटी जिला प्रमुख मुरादाबाद ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य लोग एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मेधावी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!